बिहार पत्रिका डिजिटल, (Bhagalpur Sadar Hospital) : भागलपुर का सदर अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न अस्पताल बना। अब एक ही छत के नीचे मरीजों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अस्पताल के सभी विभाग के वार्डों का औचक निरीक्षण किया।
गर्मी को देखते हुए दवाइयां, एंबुलेंस, जांच की व्यवस्था, ऑक्सीजन से लेकर सभी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान जिलाधिकारी ने भागलपुर वासियों को जानकारी देते हुए बताया कि अब भागलपुर के सदर अस्पताल में एमसीएच बनकर तैयार हो गया है। सारे सामान लग चुके हैं। अंतिम रूप देकर जल्द इसे शुरू किया जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे दवाइयां जांच ऑक्सीजन और रोगियों का इलाज होगा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 7
Users Yesterday : 20