बिहार पत्रिका डिजिटल, दरभंगा (Monitoring team Arrested Engineer Taking Bribe) : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर की 11 सदस्य टीम ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल को एक-एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अनुरोध पांडेय ने गुरुवार को बताया कि आवेदक राजेश कुमार जो कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं छात्रावास के भवन का मरम्मत कार्य कराया था। मरम्मति कार्य पूरा होने के बाद विपत्र का भुगतान के लिए बार -बार अनुरोध कर रहे थे लेकिन कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता के द्वारा भुगतान के एवज में एक-एक लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। राजेश कुमार जो संस्कृत विश्वविद्यालय का संवेदक है का आरोप था कि काम के बदले भुगतान के एवज में इतनी बड़ी राशि देने में वे असमर्थ थे। संवेदक के द्वारा निगरानी विभाग को शिकायत किया गया था।
रंगे हाथों पकड़ा
पांडेय ने बताया कि मामले की तहकीकात करने के बाद गुरुवार को संवेदक के द्वारा भुगतान करने के एवज में दो लाख रुपए देने के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। संवेदक के आवेदन पर विजिलेंस थाना कांड संख्या 18/23 जो 19 अप्रैल को दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद दरभंगा आकर रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल को परियोजना भवन से एक-एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियंताओं के घर सहित परिजनों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी और सर्विस के दौरान इनके द्वारा अर्जित संपत्ति का भी जायजा लिया जाएगा। आकलन में यदि आय से अधिक संपत्ति का पता चलता है तो उसे जब्त किया जाएगा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 7
Users Yesterday : 20