Today Weather Forecast : देश के इन हिस्सों में आज बारिश का अनुमान

Today Weather Forecast

बिहार पत्रिका डिजिटल, Today Weather Forecast : राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं बारिश हो रही है कि कहीं लू चल रही है। दिल्ली-NCR में बीते दिन बारिश हुई जिसके बाद मौसम में थोड़ा सा बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबकि, दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मध्य भारत में हिटवेवे का अलर्ट

वहीं बारिश के बाद से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगर बात करें उत्तर पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत की तो यहा हिटवेवे का अलर्ट जारी है। केरल, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बिहार, झारखंड और ओडिशा में पिछले कई दिनों से लू का प्रकोप है।

पश्चिम बंगाल में बढ़ा गर्मी का प्रकोप 

पश्चिम बंगाल में पिछले 10 दिनों से हिटवेव की स्थिति बनी हुई है। यहा तापमान 42-43 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वहीं बिहार में आज अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी इस तरह की स्थिति रहेगी।

इन राज्यों में बारिश का अुनमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अगले तीन दिनों तक बारिश की आशंका जताई गई है। उधर, मध्य भारत की अगर बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों बारिश का अनुमान है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082823
Users Today : 32
Users Yesterday : 30