हथियार के बल पर मनचले युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, होश आने पर मां के पूछने पर बताई घटना…

Rape with a minor girl

बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया (Rape with a minor girl) :

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है,जहां नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।बताया जा रहा कि बीते 25 अप्रैल को गोगरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ लगभग दिन के 12 बजे में घर से खाना लेकर बहियार जा रही थी।जहां धुप होने के कारण बहियार में एक कुटिया में बैठ गई।जहां एक वृद्ध से पुछा कि उसकी मां किस खेत में गेहूं काट रही है तो वहां उपस्थित नामजद युवक ने बताया कि मैं तुम्हें तुम्हारी मां के पास पहुंचा दुंगा।जिसके बाद लड़की नामजद के साथ जाने लगी।

दियारा में कुछ दूर जाने के बाद नामजद युवक ने कमर से हथियार निकालकर नाबालिग लड़की और उसके भाई को हथियार सटाकर डराया डमकाया एवं उसके भाई को साथ मार-पीट करते हुए नाबालिग लड़की को जबरदस्ती घोड़ी पर बैठाकर मुंह गमछा से बांध दिया जिससे कि लड़की हल्ला न कर सकें।एवं कुछ दुर ले जाकर मकई के खेत में बलात्कार किया जब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की बेहोश हो गई तो नामजद युवक लड़की को छोड़कर भाग गया।पीड़िता की मां ने बताई कि उसकी नाबालिग पुत्री रोती-बिलखती गिरती-पड़ती हुई किसी तरह मकई खेत से बाहर आकर गिर गई एवं बेहोश हो गई।

बेटा आकर बताया कि बहन को घोड़ा पर लेकर भाग गया।तब वो गेहूं काटना छोड़कर दौड़ती-गिरती खोजते-खोजते एवं लोगों से पुछते-पुछते घटना स्थल पर पहुंची तो उसकी पुत्री बेहोश थी।आसपास के लोगों की मदद से पुत्री को बासा पर लाई एवं अपने पति को खबर करवाई।कुछ देर बाद पुत्री को होश आई तो सारी घटना बताई।जिसके आधार पर गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है।इधर गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है,कारवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083016
Users Today : 38
Users Yesterday : 91