बिहार पत्रिका डिजिटल, Bhagalpur Latest News : भागलपुर में एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही के कारण एक कैदी पुलिस हिरास्त से भागने में सफल रहा । मामला भागलपुर जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी रोड स्थित एम बाजार के पास का है । यहां नाथनगर थाना पुलिस चोरी मामले में गिरफ्तार दो चोर को बुधवार के दिन कोर्ट में पेशी के लिए ओटो से लेकर जा रहे थे।
इस दौरान दोनों कैदी ने हाथ से हथकड़ी खोलकर भागने लगा।,कैदी को भागते देख मौके पर पुलिस टीम ने खदेड़ कर एक कैदी को पकड़ लिया । वहीं, दूसरा कैदी भागने में सफल रहा है। भागने वाले कैदी की पहचान कारू के रूप में हुई है । वहीं, जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन नाथनगर थाना पुलिस में कसबा मोहल्ले से बकरी चोरी के आरोप में दो चोर को गिरफ्तार किया था, इसकी पहचान सोनू ओर कारू के रूप के हुआ था । पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदी को ऑटो से लेकर जा रहा था।
वहीं, पकड़ाए गए कैदी सोनू ने बताया कि भागने वाले कैदी कारू ने भागने से पहले पुलिस से कहा कि हाथ दर्द कर रहा है सर, थोड़ा हथकड़ी ढीला कर दीजिए। कुछ दूरी तय करने के बाद हथकड़ी सरका कर भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी मिलते ही नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान पहुंचकर कैदी की गिरफ्तारी जुट गई है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"





Users Today : 35
Users Yesterday : 91