Operation Kaveri Update : अब तक 1000 भारतीयों को स्वदेश लाया गया

Operation Kaveri Update

बिहार पत्रिका डिजिटल, Operation Kaveri Update : सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान ‘आपरेशन कावेरी’ के तहत वायु सेना के सी-17 विमान से 392 नागरिकों का एक और जत्था शुक्रवार को स्वदेश लौटा। इस अभियान के तहत निकाले गए भारतीय नागरिकों को सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दा और फिर वहां से भारत लाया जा रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘एक और सी-17 विमान से 392 यात्री नई दिल्ली पहुंचे।” आपरेशन कावेरी के तहत बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से 360 नागरिकों को नयी दिल्ली लाया गया था। वहीं, दूसरे जत्थे में अगले ही दिन सी-17 ग्लोबमास्टर से 246 नागरिकों को मुम्बई लाया गया था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 1000 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं।

आपरेशन कावेरी में भारतीय नौसेना के तीन जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं। इसके अलावा वायु सेना के दो सी130जे विमान भी इस अभियान में शामिल हैं। भारत ने सूडान की स्थिति को लेकर नई दिल्ली में चौबीसों घंटे चलने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके अलावा एक नियंत्रण कक्ष पोर्ट सूडान में और एक अन्य सऊदी अरब के शहर जेद्दा में स्थापित किया गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082899
Users Today : 12
Users Yesterday : 26