बिहार पत्रिका डिजिटल, Corona Case Updat : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,45,389 पर पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 49,015 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,533 हो गई है। इनमें वे नौ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में दैनिक संक्रमण दर 3.31 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.25 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,43,64,841 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।
शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45