कटिहार में IPL मैच पर सट्‌टा लगाने के 4 आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख की नकदी, मोबाइल व कई अन्य दस्तावेज बरामद

Betting on IPL in Katihar

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Betting on IPL in Katihar) : बिहार के कटिहार में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शनिवार की देर रात सहायक थाना और नगर थाना के ज्वाइंट ऑपरेशन में आईपीएल मैच में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी रैकेट के संचालन में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से 4.5 लाख रुपए सहित कई चीजें बरामद हुई है।

सहायक थाना प्रभारी आलोक राय को जानकारी मिली थी कि शहर के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ललियाही मोहल्ले, नगर थाना क्षेत्र के अरगड़ा चौक और डेहरिया चौक पर चोरी छुपे अवैध रूप से आईपीएल मैच में धड़ल्ले से सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। सहायक थाना और नगर थाना की पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी में संलिप्त 4 सट्टेबाजों को रंगे हाथ धर दबोचा है।

पुलिस ने अलग जगहों से 4 सट्टेबाजों के साथ-साथ 4.50 लाख नगद, लैपटॉप, एक दर्जन मोबाइल, टैब, कई बैंकों के पासबुक डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस उन चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर शहर के अन्य जगहों पर सट्टेबाजी रैकेट का संचालन का खुलासा करने में जुटी है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45