बगहा में बस से टकराई मोटरसाइकिल, 2 की मौत

Accident In Bagha

बिहार पत्रिका डिजिटल, Accident In Bagha : हर्नाटांड़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला और पुरुष हैं। घटना तीन फेड़िया चौक के पास की है। बताया जा रहा कि दोनों इलाज के लिए बेतिया से हर्नाटांड़ जा रहे थे। फिलहाल दोनों का पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

मृतक युवक के पॉकेट से एक पर्ची मिली है जिस पर तरकुला आलम योगापट्टी लिखा हुआ है। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे उसका नंबर BR 22AK8972 है। बताया जा रहा है कि बाइक और बस के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार और चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मारने वाले दोनों पति पत्नी हो सकते हैं।

बाइक सवार दोनों बगहा से हरनाटाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही लव कुश बच के चपेट में दोनों आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास का क्षेत्रवाद से भी गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद ही घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई।

लौकरियां थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है। पॉकेट से मिली पर्ची के आधार पर संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है। बाइक पर 2 लोग सवार थे जिसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। मामले की तहकीकात की जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45