बिहार पत्रिका डिजिटल, Kamla River in Darbhanga : दरभंगा में शनिवार को कमला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के जगदीशपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र महतो के तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस महतो एवं अमर महतो की तीन वर्षीय पुत्री कल्याणी कुमारी अन्य दिनों की भांति एक साथ नदी के बांध पर खेल रही थी। घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बच्चों की खोजबीन की तो घर से महज कुछ ही दूरी पर नदी किनारे जलकुम्भी में शव तैरता हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।
वहीं शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कहुआ पंचायत के मुखिया वेदांत झा ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों की सुधि ली और उन्होंने अंचलाधिकारी को फोन कर जानकारी दी। अंचलाधिकारी ने बताया की पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता राशि दिए जाने की करवाई की जा रही है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45