भोजपुर में तिलक समारोह में चली गोली, सीआरपीएफ जवान के बेटे की मौत

Bhojpur Breaking

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bhojpur Breaking :  भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में सोमवार की देर रात तिलक समारोह में सीआरपीएफ जवान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि तिलक समारोह में नर्तकी के डांस पर पैसे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें किसी युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चलाई जो कि मृतक आर्यन के गर्दन में जा लगी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान आनंद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। 10वीं क्लास का छात्र था। आर्यन के पिता सीआरपीएफ के जवान हैं। वे राजगीर में पदस्थापित है।

Bhojpur Breaking

इधर, मृतक किशोर के बड़े भाई अभय ने बताया कि सोमवार की देर शाम अपने छोटे भाई के साथ गांव के ही गुड्डू नामक युवक के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। तिलक के दौरान घर के बगल में ही नाच गाने का आयोजन किया गया था। समारोह में सभी लोग डांस देख रहे थे तभी आर्यन खाना खाकर समियाना में नाच प्रोग्राम देखने चला गया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगते ही आर्यन जमीन पर जा गिरा और नाच प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। अभय ने बताया कि घर से फोन आने के बाद हमने बोला कि अब घर चलते हैं, लेकिन आर्यन नहीं माना और नाच देखता रहा।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तिलक समारोह में नाच के दौरान फायरिंग की गई है, जहां गोली लगने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी की पहचान गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

बताया जाता है कि तिलक समारोह में नाच के दौरान नर्तकी पर पैसा उड़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी जिससे गोली आर्यन के गले में लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। मृतक किशोर भाई अभय से छोटा था। आर्यन की गोली लगने की सूचना मिलने के बाद मां संजू देवी सदर अस्पताल पहुंची। घटना के बाद आर्यन के घर में कोहराम मच गया। मां और भाई समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082815
Users Today : 24
Users Yesterday : 30