मोतिहारी में किशोरी से रेप, मुंह दबाकर झोंपड़ी में ले गया आरोपी युवक, केस दर्ज

Girl Raped in Khagaria

बिहार पत्रिका डिजिटल, Rape In Motihari : मोतिहारी में बुधवार की तुरकौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात खाना खाने के बाद लड़की अपने घर के दरवाजे पर टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसका मुंह दबाकर पास की झोपड़ी में ले गया। उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन दे कर बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर टहल रही थी। इसी बीच आरोपी पड़ोस का युवक आया और झोपड़ी में ले जाकर रेप किया। वहां से फरार हो गया। पीड़िता रोते हुए घर आई और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। मां ने तुरकौलिया थाना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली कि किशोरी के साथ रेप हुआ है। उसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर छापेमारी के लिए पहुंची, लेकिन पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार है।

एसडीपीओ बोले कि पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया, उसके बाद युवक की गिरफ्तारी के लिए, छापेमारी की जा रहा है। फिलहाल आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। वही पीड़िता के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल और 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082839
Users Today : 16
Users Yesterday : 32