बिहार पत्रिका डिजिटल, Firing In America : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना टेक्सास की है। टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर है कि टेक्सास के डलास में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध शूटर को मार गिराया है।
शनिवार को हुई फायरिंग में नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। एलेन पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि एलेन प्रीमियम आउटलेट्स पर पुलिस मौजूद है, फिलहाल जांच चल रही है।
एलेन पुलिस विभाग ने कहा कि कई सुरक्षा एजेंसियों की तत्वरित कार्रवाई ने बड़े खतरे को रोकने में मदद की। अब कोई खतरा नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में लोगों को एक शॉपिंग मॉल के सामने पार्किंग से भागते हुए देखा गया है। बैकग्राउंड में तेज पॉपिंग की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 30
Users Yesterday : 15