गोल्डन टेम्पल के पास देर रात धमाका, श्रद्धालु घायल

Golden Temple News Today

बिहार पत्रिका डिजिटल, Golden Temple News Today : पंजाब के अमृतसर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ। इससे सारागड़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया। यह कांच 5 से 6 श्रद्धालुओं को लगा, जिससे वह घायल हो गए। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह एक हादसा है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं आज फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी।

हादसा हेरिटेज स्ट्रीट पर सारागड़ी सराएं के सामने व पार्किंग के बिल्कुल बाहर हुआ। तकरीबन 12 बजे लोग हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। पास में ऑटो से दूसरे राज्य की करीब 6 टूरिस्ट लड़कियां आई थी। जिन पर कांच गिरा। साथ ही पास के बैंच पर एक युवक सो रहा था, जिसकी टांग में कांच का बड़ा टुकड़ा लगा और वह घायल हो गया। एक अन्य शख्स के भी बाजू पर मामूली चोट आई।

चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच को शुरू किया गया। लोगों में धमाके को आतंकी हमले से मिला कर देखा जाने लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही जांच में पुलिस ने साफ कर दिया कि यह कोई हमला नहीं है, एक हादसा है। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई।

वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान आसपास पोटेशियम की दुर्गंध फैल गई थी। तकरीबन 10 से 15 मिनट तक वे दुर्गंध रही। खिड़की के पास पाउडर नुमा पदार्थ भी फैला हुआ था। हालांकि पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082791
Users Today : 30
Users Yesterday : 15