बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Special Train : बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए 13 मई से 30 मई तक दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते हैदराबाद/सिकंदराबाद और रक्सौल के मध्य 3 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा । गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल समर स्पेशल दिनांक 13 मई से 20 मई और 27 मई (शनिवार) को हैदराबाद से 8:35 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात सोमवार को 1:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद समर स्पेशल 16 मई, 23 मई और 30 मई (मंगलवार) को रक्सौल से 8:30 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात गुरुवार को 4:50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह समर स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह-मधुपुर, चितरंजन-बराकर, धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-रांची सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे ।
यह भी पढ़ें : यूट्यूबर मनीष कश्यप को 11 महीने काटनी होगी तमिलनाडु जेल में सजा, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 199