शराब तस्करी में 2 दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड

3 Policemen Suspended In Sitamarhi

बिहार पत्रिका डिजिटल, 3 Policemen Suspended In Sitamarhi : सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। मुजफ्फपुर पुलिस के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। सस्पेंड हुए दरोगा रामप्रवेश उरांव नगर थाने में जेएसआई और दरोगा जितेन्द्र कुमार सुमन महिला थाने में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले जितेन्द्र कुमार सुमन महिन्दवारा थानाध्यक्ष व तकनीकी शाखा का कार्यभार संभाल चुके हैं। वहीं दरोगा रामप्रवेश उरांव नानपुर थानाध्यक्ष, एएलटीएफ प्रभारी, तकनीकी शाखा, सोनबरसा थाने में जेएसआई का पद संभालने के बाद नगर में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे।

शराब तस्करी में नामजद हुए सीतामढ़ी में कार्यरत दोनों रोगा जितेंद्र सुमन व रामेप्रश्वर उरांव गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। दोनों का मोबाइल भी बंद है। पुलिस उनके परिजनों से छिपने के ठिकानों के संबंध में जानकारी ले रही है।

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार ने दोनों दरोगा और गिरफ्तार सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। तीनों की बर्खास्तगी को लेकर प्रोसीडिंग चलाने का आदेश दिया गया है।

दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर में बस से जब्त 173 कार्टन शराब मामले में सीतामढ़ी डीआईयू के सिपाही अनिमेष कुमार पटेल के अलावा दो दरोगा का भी नाम सामने आया था। दोनों दरोगा समेत आठ धंधेबाजों पर शराब तस्करी के लिए कांटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में मौके से गिरफ्तार हुए सिपाही अनिमेष, धंधेबाज सकिंदर, रामप्रवेश, प्रशांत और अजय कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199