बेतिया में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, जानिए पूरा मामला

Villagers Attacked On Police

बिहार पत्रिका डिजिटल, Villagers Attacked On Police : बेतिया में पति द्वारा पत्नी और साले को बंधक बनाकर रखें जाने की सूचना पर पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। जिसमें एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है। घायल पुलिस कर्मी कि पहचान मदन राम के रूप में की गई है। जिसका इलाज बेतिया में किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की एक गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट गांव की है।

सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि मझौलिया पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट गांव निवासी अर्जुन गिरी अपनी पत्नी मामता कुमार और साले अभय कुमार को बंधक बनाकर मारपीट कर रहा है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई हेतु, पुलिस रामनगर बनकट गांव पहुंची।

पुलिस को देखते ही अर्जुन गिरी एवं अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें एक पुलिस कर्मी मदन राम गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हमलावरों की पहचान थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट गांव निवासी मुन्ना साह, बच्चा साह, जोगी साह, इब्राहिम मियां, लठा उर्फ अली हुसैन अंसारी और प्रमिला देवी के रूप में की गई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में 20 नामजद एवं 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080735
Users Today : 27
Users Yesterday : 199