बिहार पत्रिका डिजिटल, Woman Skeleton in Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बोचहा थाना क्षेत्र के गरहा -हथौड़ी हाईवे के समीप की है। मौके से चप्पल, हाथ में बाला और चूड़ी भी मिली है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी के हालत बन गए।
शनिवार को मकई के खेत से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे जहां महिला का कंकाल दिखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची बोचहा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हाथ में चूड़ी देखकर आशंका जताई जा रही है कि लाश किसी महिला की है। छानबीन के बाद कंकाल को जांच के लिए मेडिकल टीम के पास भेज दिया गया।
इस मामले को लेकर दारोगा आदित्य कुमार ने बताया कि गरहा चौक से आगे हथौड़ी हाईवे के समीप मकई का खेत है।खेत से ही कंकाल बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। कंकाल की डीएनए जांच होगी। वही, स्थानीय लोगो के अनुसार थाना क्षेत्र इलाके में करीब 1 माह पूर्व मेला चल रहा था। लोगो को आशंका है कि महिला भी अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई होगी। इसी दौरान किसी ने उसके साथ गलत काम कर हत्या कर दी होगी। शव को मकई के खेत में फेंक दिया होगा। ताकि, किसी को भनक नहीं लग सके। लेकिन पुलिस का कहना है कि ये सब जांच का विषय है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 27
Users Yesterday : 199