बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar ka Mausam : चक्रवात मोचा के कारण बिहार के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने तथा शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 24
Users Yesterday : 15