देश में कोरोना के 1272 नए मामले सामने आए, ठीक होने वालों की दर 98.78 फीसदी

Corona Case Update Today

बिहार पत्रिका डिजिटल,  Corona Case Update Today :  भारत में एक दिन में covid-19 के 1,272 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,515 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में covid-19 के मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,80,674) हो गई है। संक्रमण से तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,31,770 पर पहुंच गई है। इनमें से दो लोगों की मौत पंजाब में और एक व्यक्ति की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 15,515 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,33,389 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ खुराक से अधिक दी गयी हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078264
Users Today : 22
Users Yesterday : 22