बिहार पत्रिका डिजिटल, Protest In Nalanda : बिहारशरीफ के 29 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा ली जा रही है। इस दौरान कुछ परीक्षार्थी लेट से परीक्षा सेंटर पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं मिली। गार्ड ने परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया था। इसके बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मामला नगर थाना क्षेत्र के आरपीएस स्कूल के समीप का है। जहां परीक्षा केंद्र का गेट नहीं खुला तो परीक्षार्थी बीच सड़क पर उतर आए और आवागमन अवरुद्ध कर दिया।
जैसे ही इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को मिली, गश्ती दल मौके पर पहुंची और परीक्षार्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई, तो कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ चली गई। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट भी की है।
बता दें कि 29 परीक्षा केंद्रों पर 20006 परीक्षार्थियों को मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। वहीं इसके मुकाबले 14989 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 5017 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 4 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।
वहीं, मध निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आया एक परीक्षार्थी अचानक सेंटर से कूद गया। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी प्लस टू स्कूल का है। इसके कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेलदारी गांव का रहने वाला रामनाथ कुमार सिपाही भर्ती की परीक्षा देने बड़ी पहाड़ी प्लस टू स्कूल आया था।
जख्मी ने बताया कि वह पॉकेट में चीट पुर्जा लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। जब चेकिंग होने लगी तो वह डर गया और छत से नीचे कूद गया है। इसके कारण उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। फिलहाल युवक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 21
Users Yesterday : 22