बिहार पत्रिका डिजिटल, Murder in Punjab Gurudawara : पंजाब में पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने पुष्टि की कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी PG में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।
अनाज मंडी थाने के SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस तथ्यों की जांच के लिए CCTV खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।
तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।
निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है। शुरूआती जांच में यह भी पता चला कि महिला के बारे में पता चलने के बाद आरोपी उसकी हत्या की ताक में था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 29
Users Yesterday : 15