अंतरिक्ष में खुलेगा रेस्टोरेंट, हवा में उड़ते हुए ले सकेंगे खाने का मजा, कितनी होगी कीमत

Restaurant In Space

बिहार पत्रिका डिजिटल, Restaurant In Space : अब लोग अंतरिक्ष में भी भोजन कर सकेंगे और वह भी उड़ते हुए। जी हां, दुनिया को चौंकाते हुए फ्रांस के एक स्टार्टअप ने इसका ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी अंतरिक्ष में रेस्टोरेंट खोल रही है, जहां 2025 से कोई भी जाकर इस क्रेजी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट खाने का मजा उठा सकेगा।

कीमत चौंकाने वाली है। फ्रांस की बैलून कंपनी जेफाल्टो यात्रियों को शानदार भोजन के लिए गुब्बारे में अंतरिक्ष के किनारे ले जाने की योजना बना रही है। यदि यह रैस्टोरैंट खुल जाता है तो कोई भी 25 किलोमीटर की ऊंचाई पर हीलियम या हाइड्रोजन से भरे जेफाल्टो गुब्बारों में बैठकर भोजन कर सकेगा।

इसके लिए सेलेस्टे नामक एक विशेष प्रकार के गुब्बारे को विकसित किया जा रहा है। यह 90 मिनट तक एक ही स्थान पर रह सकता है, तब तक मेहमान शानदार व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एयरोस्पेस इंजीनियर विन्सेंट फैरेट डी. एस्टीस द्वारा स्थापित कंपनी जेफाल्टो लोगों को एक गुब्बारे से जुड़े दबाव वाले कैप्सूल में अंतरिक्ष के बेहद करीब भेजेगी, जहां यात्रियों को मिशेलिन-स्टार भोजन परोसा जाएगा।

डी. एस्टीस ने कहा, ‘‘मैंने फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजैंसी के साथ भागीदारी की है और हम इस मुहिम में एक साथ काम कर रहे हैं।’’ शुरुआती बुकिंग 11,000 डॉलर यानी करीब 9 लाख रुपए की रखी गई है। राऊंड ट्रिप के लिए यात्रियों को लगभग 1,31,100 डॉलर यानी तकरीबन 1 करोड़ रुपए देने होंगे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082757
Users Today : 11
Users Yesterday : 27