Drone Missing in Chhapra : छपरा से गायब ड्रोन लापता है। शराब खोजी गायब हुआ ड्रोन को आसमान निगल लिया या पाताल। पिछले सप्ताह से गायब ड्रोन लापता ही है। यह नहीं मिल पाया है। मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का पहली बार अधिकृत रूप से बयान सामने आया है। मंत्री सुनील ने बताया है कि ड्रोन नही मिला है। उसकी खोज जारी है। अभी तक नहीं मिल पाया है।
मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने ड्रोन पर किए गए सवाल पर कहा है कि अभी तक जो सूचना है। ड्रोन की तलाशी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि ड्रोन में तकनीकी खराबी आई। खराबी की वजह से वह लापता है। तकनीकी खराबी की वजह से वह नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा है पुलिस उसकी जांच कर रही है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आयेंगी। आप सब को बता देंगे। तकनीकी खराबी ड्रोन टेक्नोलॉजी पर निर्भर होता है।
भाजपा के आरोप पर कहा कि यह महत्वहीन है.बिहार में महागठबंधन की सरकार सुचारु रूप से चल रही हैं। भाजपा कर्नाटक की चुनावी हार से बेचैनी मे है। वहां कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसी को लेकर वे बेचैन है। भाजपा ने कहा था कि बिहार से अभी ड्रोन गायब हुआ है। एक दिन सीएम नीतीश कुमार गायब हो जायें गे और उनकी खोज की जायेंगी। महागठबंधन की सरकार उनकी खोज के लिए कहेगे की एक करोड़ रुपए दिए जायेंगे।
बिहार सरकार अवैध शराब भठ्ठी को ढूंढने के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। सरकार ड्रोन से शराब की भठ्ठी खोजती है , खासकर दियारा क्षेत्र मे । बिहार के सारण जिला में पिछले सप्ताह ड्रोन गायब होने की सूचना सामने आई है। ड्रोन खोजने के लिए पुलिस बल लगाई गई है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद ड्रोन नही मिल सका है। यही नही सरकार ने ड्रोन ढूढ़ने वालो को ईनाम देंगी। इसके लिए इनाम की राशि भी रखी है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 199