कटिहार ने अररिया को 124 रनों से किया पराजित

Bihar Cricket Association Latest News

Bihar Cricket Association Latest News : बिहार पत्रिका डिजिटल, भागलपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में कटिहार ने अररिया को 124 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई कटिहार की टीम निर्धारित 50 ओवर में 223 रन 8 विकेट पर बना पाई। बल्लेबाजी में हजरत ने 100 रन नाबाद, मोहम्मद इशराफुल ने 24 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। अररिया की ओर संतोष यादव ने 2 विकेट लिए। अमन कुमार, मोहम्मद कैफ शिवम कुमार झा और अमन राज ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम 32.5 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में आदर्श ने 18 रन बनाए और उज्ज्वल ने 13 रन बनाए। कटिहार की ओर से गेंदबाजी में अमन खान और प्रियांशु ने क्रमशः ने 3-3 विकेट लिये। शाहनवाज अली ने 2 विकेट चटकाए।

मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के रजनीश कुमार (सहरसा) और विशाल कुमार (भागलपुर) ने निभाई। स्कोरर शिवम कुमार और अंकित अमृत राज थे। गुरुवार को सुबह 9 बजे से पूर्णिया और कटिहार के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव प्रो मनोज कुमार, बीसीए संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, मो हसन खान, मो मेहताब मेहंदी, आलोक कुमार, करुण सिंह आदि मौजूद थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080714
Users Today : 6
Users Yesterday : 199