बिहार में जातीय जनगणना पर लालू यादव ने बीजेपी को घेरा, कह डाले ये शब्द

Lalu Yadav On Caste Base Census

बिहार पत्रिका डिजिटल, Lalu Yadav On Caste Base Census : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने जाति आधारित जनगणना (Caste Base Census) के मुद्दे पर केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) नीत सरकार पर बुधवार को एकबार फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आरएएस/भाजपा देश के ओबीसी को जानवरों से भी बदतर मानती है इसलिए इन्हें जातीय गणना और जातीय सर्वे से दिक्कत है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने राज्य से होकर बहने वाली गंडक नदी में घड़ियालों की गिनती के संबंध में एक हिन्दी दैनिक में प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘‘केन्द्र सरकार घड़ियाल की गिनती कर लेती है लेकिन देश के बहुसंख्यक गरीबों, वंचितों, उपेक्षितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की नहीं। आरएएस/भाजपा देश के ओबीसी को जानवरों से भी बदतर मानती है इसलिए इन्हें जातीय गणना और जातीय सर्वे से दिक्कत है।” उन्होंने सवाल किया, ‘‘भाजपा को पिछड़ों से इतनी नफरत और दुश्मनी क्यों?” दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में एक गैरसरकारी संगठन वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निष्कर्षों का हवाला दिया गया है।

जानना जरूरी है कि केन्द्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जनगणना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अलावा अन्य सामाजिक समूहों की गणना नहीं करेगा। बिहार में इसका विरोध किया गया था जहां जाति आधारित गणना को लेकर एक प्रस्ताव विधानमंडल के दोनों सदनों में दो बार पारित किया था जिसका समर्थन भाजपा के सदस्यों ने भी किया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080227
Users Today : 22
Users Yesterday : 45