बिहार पत्रिका डिजटल, (Jan Suraj Padyatra) : जन सुराज पदयात्रा के मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव से पहले RJD ने घोषणा कर दी कि हम आएंगे तो शिक्षकों की स्थिति को सुधार देंगे। यही काम 2015 में भाजपा ने किया था, जो विपक्ष में रहता है, वो यही काम करता है। आज तेजस्वी यादव से कोई पहली ही केबिनेट में देंगे 10 लाख नौकरियां दे देंगे इस पर सवाल क्यों नहीं करता? आज उनसे कोई ये क्यों नहीं पूछ रहा है कि आपके ही तो माता-पिता 15 साल सरकार में थे तब क्यों नौकरी नहीं दी? अंध भक्त होकर आप किसी को वोट देंगे तो आप ठगे ही जाएंगे।

आज तेजस्वी-नीतीश कुमार बंगाल, उत्तर प्रदेश घूम रहे हैं और अगस्त से सरकार में भी हैं। पहली कैबिनेट के बजाय 100 कैबिनेट की बैठकें हो गईं, लेकिन अभी तक आपने नौकरियां नहीं दी है, अगर आप नौकरियां नहीं दे रहे हैं तो आप बिहार की जनता से माफी मांग लीजिए कि आप नौकरी नहीं दे सकते हैं। तेजस्वी का जीवन निकल जाएगा इसके बाद भी वो 10 लाख नौकरियां नहीं दे पाएंगे। अगर तेजस्वी खुद लालू जी के लड़के नहीं हों तो देश में ऐसी कोई नौकरी नहीं है, जो उनकी काबिलियत पर उनको मिल जाएगी
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 22
Users Yesterday : 45