मां कात्यायनी देवी मंदिर न्यास समिति की बैठक में डीएम ने दिया आवश्यक निर्देश

Maa Katyayani Devi Temple Trust Committee

Maa Katyayani Devi Temple Trust Committee meeting

बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया : फरकिया इलाके का एकमात्र सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी मन्दिर का अब अच्छे दिन आने ही वाला है। क्योंकि जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय इसको लेकर काफी चिंतित हैं। मन्दिर की व्यवस्था, इसके प्रबंध समिति के सदस्यों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा व सुरक्षा देने के उद्देश्य से विगत दिनों मां कात्यायनी देवी मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने की।

Maa Katyayani Devi Temple Trust Committee

बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, चढ़ावे की राशि के बैंक खाते में जमा करने, सीसीटीवी कैमरा के भुगतान, दुकानों के निर्माण, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने इत्यादि के संबंध में चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा मां कात्यायनी देवी मंदिर न्यास समिति का बैंक खाता का संचालन नियमानुसार प्रारंभ कराने एवं बही खाते के संचालन हेतु किसी सुयोग्य व्यक्ति को रखने हेतु समिति से विचार विमर्श कर निर्णय लेने हेतु उप विकास आयुक्त को जिलाधिकारी ने अधिकृत किया। जिलाधिकारी द्वारा इसके अनुपालन की समीक्षा की गई। बताया गया कि खाता संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी ने अगले सप्ताह में खाता संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मां कात्यायनी देवी मंदिर परिसर में अधिष्ठापित किए गए सीसीटीवी कैमरों के विपत्रों के भुगतान हेतु बिहार वित्त नियमावली के पालन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मंदिर न्यास समिति के बही खाते के लेखा-जोखा का अंकेक्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट से कराने का निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों के आय-व्यय का भी अंकेक्षण कराया जाए। मां कात्यायनी देवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मंदिर के सौंदर्यीकरण, गर्भगृह के जीर्णोद्धार, दुकानों का निर्माण करने, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य योजना पर विचार किया गया। मां कात्यायनी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के समिति के सदस्यों द्वारा बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इस बैठक में उप विकास आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता मो० राशिद आलम, अंचलाधिकारी चौथम सुश्री प्रज्ञा नयनम सहित मां कात्यायनी देवी न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080227
Users Today : 22
Users Yesterday : 45