माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प में भारतीय महिला की मौत, 3 दिन में चौथी मौत

Indian Woman Dies at Mount Everest

बिहार पत्रिका डिजिटल, Indian Woman Dies at Mount Everest : माउंट एवरेस्ट फतह करने की जिद ने एक भारतीय महिला की जान ले ली। महाराष्ट्र की रहने वाली 59 साल की सुजैन लियोपोल्डिना जीसस को पेसमेकर लगा था। लेकिन वह इसी फिजिकल कंडीशन के साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाना चाहती थी।

बेस कैम्प से महज 250 मीटर की चढ़ाई करने में उसे 12 घंटे का समय लगा। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 18 मई को लुकला के हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया।

पिछले 3 दिनों में यह चौथी घटना है। मार्च से शुरू हुए मौजूदा सीजन के दौरान अब तक माउंट एवरेस्ट पर 8 चीनी और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 175 पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ रहे हैं।

पिछले 3 दिन में इन लोगों की मौत हुई

18 मई: साउथ समिट के पास अज्ञात चीनी पर्वतारोही की चोटी पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। यह पर्वतारोही आई ग्लास बदलने की कोशिश कर रहा था और उसने डेथ जोन (26,000+ फीट) में अपना ऑक्सीजन टैंक हटा दिया था।

18 मई: मुंबई की रहने वाली सुजैन की बेस कैंप में 6 दिन की बीमारी के बाद गुरुवार सुबह मौत हो गई। सुज़ैन को जबरन लुकला में ले जाया गया था। वे किसी भी कीमत पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहती थीं।

17 मई: साउथ कोल में बीमार पड़ने के बाद मोल्दोवा के एक व्यक्ति की कैंप-4 में मौत हो गई। विक्टर ब्रिन्जा नाम के शख्स को विक्टर मेलनिक कहा जाता था। उसने अपने फेसबुक पेज पर एवरेस्ट बेस कैंप से तस्वीरें पोस्ट की थीं।

16 मई: नेपाल की सेना की टीम के साथ चढ़ाई कर रहे फुरबा शेरपा की शिखर से नीचे उतरने के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की डीटेल क्लियर नहीं है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082868
Users Today : 7
Users Yesterday : 20