2020 में नीतीश कुमार क्यों नहीं बनना चाहते थे बिहार के CM, प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

Prashant Kishore Disclosure

Prashant Kishore Disclosure : प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 2020 में नीतीश कुमार को बीजेपी ने मुख्यमंत्री इसलिए बनाया था ताकि उनका बिहार में समीकरण बना रहे और लोकसभा में बिहार बीजेपी से 35 से 40 एमपी जीत कर आते रहें। भाजपा को बिहार से सिर्फ 30-40 एमपी जीतने तक का ही मतलब है इससे ज्यादा उनके लिए बिहार कुछ भी नहीं है।

प्रशांत किशोर ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आज बिहार में बीजेपी की औकात पिछलग्गू की है। भाजपा ने बिहार के लोगों का भविष्य नीतीश कुमार के हाथ में बेच दिया। क्योंकि 2020 में भाजपा बिहार में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और उस समय बीजेपी को किसी ने अपना मुख्यमंत्री बनाने से मना भी नहीं किया था। नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री भी नहीं बन रहे थे, लेकिन भाजपा ने उस समय जिम्मेदारी नहीं ली और आज बीजेपी वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

साफ है कि जो काम कभी केंद्र की सत्ता पर रहते हुए कांग्रेस ने लालू यादव के साथ किया था कि कांग्रेस का एमपी बिहार से आता रहे इसके लिए बिहार के बच्चों के भविष्य को उन्होंने लालू के जिम्मे कर दिया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082869
Users Today : 8
Users Yesterday : 20