बिहार पत्रिका, मुजफ्फरपुर (Samrat Chowdhary Muzaffarpur) : बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पूर्वी चंपारण जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उनका कोई ठिकाना नहीं कब क्या करेंगे और क्या बोलेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की बात ही जुदा है। कहते कुछ और है करते कुछ और है। उनको यह भी नहीं पता है कि इससे पहले कोई नीतीश कुमार था तो कहना क्या है। कुछ भी कभी भी बोल देंगे ।कभी भी कर देंगे ।यह सब उम्र का तकाजा है।
ललन सिंह की मटन पार्टी के विवाद के सवाल पर कहा कि हम तो सिर्फ सवाल उठाए थे। अगर कोई केस कर दे तो उसकी स्वतंत्रता है। सवाल तो हमेशा उठाएंगे। हकीकत क्या है इसका जवाब तो देना होगा। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक बेबी कुमारी, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रभात कुमार, अर्जुन राम और अशोक साहनी इत्यादि मौजूद रहे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 8
Users Yesterday : 20