शनि जयंती पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने विश्व शांति हेतु किया तेल अभिषेक

Shani Jayanti in Khagaria

सूर्य पुत्र शनि देव देवों के न्यायाधीश और कर्मफल दाता भी हैं – पंडित विनोद शर्मा

Shani Jayanti in Khagaria : खगड़िया(बिहार)। ज़िला मुख्यालय के एस डी ओ रोड में अवस्थित शनि मन्दिर में ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। मन्दिर में स्थापित भगवान शनि देव महाराज की प्रतिमा पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने विश्व में अमन चैन और शांति के लिए तेल का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने शनि जयंती पर आशीर्वाद दिया। संध्या में भगवान शनि देव की आरती गायन हुआ।

Shani Jayanti in Khagaria

प्रसाद का वितरण देर रात्रि तक होती रही। मौके पर पंडित विनोद शर्मा ने कहा ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्म दिवस। सूर्य के पुत्र शनिदेव देवों के न्यायधीश, कर्मफलदाता और दंडधिकारी भी हैं। आगे उन्होंने कहा ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनिदेव की कुपित दृष्टि हो, वह व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन शनिदेव के लिए व्रत और पूजा जरूर करें।

यह भी पढ़ें : गंगा स्नान के दौरान एक शख्स डूबा, तलाश जारी

यह भी पढ़ें : 2000 के नोट का सर्कुलेशन होगा बंद, 30 सितम्बर तक बैंक में जमा करवाने का समय, जानिए इससे संबंधित जरूरी बातें

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082869
Users Today : 8
Users Yesterday : 20