प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कही ये बड़ी बात, “सम्राट चौधरी के झंडे का रंग और पार्टी बदला है, बिहार भाजपा के किसी एक नेता के नाम पर आज 5 वोट भी नहीं मिलेगा”

Prashant Kishore Latest Update

Prashant Kishore Latest Update : प्रशांत किशोर ने पटना में हुए BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा कि भाजपा का बिहार में आज कुछ नहीं है। आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके बाबूजी पहले लालू जी के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी जी के मंत्री हुए और आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है।

30 सालों में बिहार में जितने लोग MLA और MP बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग यहां MLA-MP बने हैं। भाजपा को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं।

Prashant Kishore Latest Update

प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट भाजपा को मिल रहा है। बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है। बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं। भाजपा को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं, वो मोदी जी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर मिलता है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13