Monsoon in Bihar:13 से 17 जून के बीच बिहार में होगी मानसून की दस्तक

बिहार पत्रिका डिजिटल,Monsoon in Bihar: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 13 से 17 जून के बीच मानसून की दस्तक होगी। इसके बाद राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जायेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार केरल में 4 जून को मानसून की इंट्री के साथ ही बारिश का सिस्टम शुरू हो जाएगा। इसके बाद मानसून भारत के अलग-अलग राज्यों में प्रवेश करेगा। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड होते 13 से 17 जून के बीच बिहार में मानसून की दस्तक होगी।

आपको बता दें की 6 जून को अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार नगर आ रहे हैं। इसका असर मानसून की गति पर पड़ सकता हैं। इससे मानसून की गति धीमी पड़ सकती हैं और मानसून आने में ज्यादा समय लग सकता हैं।

वहीं अरब सागर में बन रहे एक निम्न दबाव के कारण जून में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ बिहार में मानसून की इंट्री के बावजूद जून के तीसरे सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव रहेगा। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082744
Users Today : 25
Users Yesterday : 26