बिहार पत्रिका डिजिटल, Indian Railway News: गर्मी के इस मौसम में छुट्टियों का दौर चल रहा हैं। जिसके कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। इस भीड़ से निपटने के लिए रेलवे के द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी ना हो।
खबर के अनुसार गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. आंबेडकर नगर(इंदौर)-पटना-डॉ. आंबेडकर नगर(इंदौर) सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर(इंदौर) से हर गुरुवार को और पटना से हर शनिवार को खुलती हैं।
बक्सर, आरा के रास्ते पटना-इंदौर समर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई तक चलेगी?
ट्रेन नंबर 09343: डॉ.अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन डॉ अंबेडकर नगर से हर शुक्रवार को सुबह 5.30 मिनट पर खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 3.30 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09344: पटना-डॉ.अंबेडकर नगर समर स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह 7.20 मिनट पर खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 6.15 मिनट पर डॉ अंबेडकर नगर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 23
Users Yesterday : 26