Bihar News: सड़क हादसे में साला और बहनोई जख्मी

बिहार पत्रिका। बेगूसराय, Bihar News: भगवानपुर थाना के रामपुर स्कूल के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार मटिहानी निवासी अजीत कुमार सिंह व उनका साला शिवम कुमार जख्मी हो गया। दोनों जख्मी को प्राथमिक इलाज के बाद पटना ले जाया गया है।

जख्मी के परिजनों ने बताया कि अजीत बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के गाड़ी का चालक है। बाइक से दामोदरपुर से जीरोमाइल आने के क्रम में जीरोमाइल की तरफ से जा रही एक कार की चपेट में आने से वह जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर जख्मी का इलाज कराने को कहा।

कार चालक ही जख्मी अजीत को इलाज के लिए बेगूसराय ले गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर जख्मी को पटना ले जाया गया। और उसके बाद कार चालक ने इलाज का खर्च देने से इनकार कर दिया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082790
Users Today : 29
Users Yesterday : 15