बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया (Khagaria Breaking News)। परियोजना निदेशक (एन० एच० ए० आई०) द्वारा गुरुवार को सूचित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के सिमरिया-खगड़िया खंड के किमी 264+946 पर बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित पुल के एक स्पैन (P2-P3) के टॉप स्लैब में आंशिक क्षति पाई गई है। इस आलोक में जनहित हेतु रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यातायात के दिक्परिवर्तन हेतु दो वैकल्पिक रास्तों का चयन किया गया है जो कि निम्न प्रकार हैं:
परिचालन मार्ग चार्ट (विकल्प 1)
बेगूसराय – मंझौल – बखरी – बेलासिमरी – ओलापुरगंगौर – तेताराबाद – जलकौड़ा – जहांगीरा – लाभगांव – कोठिया – कुतुबपुर – गांधी चौक मथुरापुर – बछौता – भिरयाही पोखर – बछौता गांव – रोजवर्ल्ड स्कूल – सूर्य मंदिर चौक सन्हौली – आवास बोर्ड – माड़र – अमनी – सैदपुर – मानसी बाजार – एन एच 31
परिचालन मार्ग चार्ट (विकल्प 2)
बेगूसराय – मंझौल – बखरी – बेलासिमरी – ओलापुरगंगौर – तेताराबाद – जलकौड़ा – जहांगीरा – लाभगांव – कोठिया – कुतुबपुर – ज्ञानी चौक- रेलवे ढाला – स्टेशन रोड खगड़िया – राजेंद्र चौक – बेंजामिन चौक – बलुआही- एन एच 31
वाहनों के सुचारू परिचालन हेतु उक्त रास्तों पर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परियोजना निदेशक से प्राप्त सूचना के अनुसार उपरोक्त पुल की विस्तृत तकनीकी जांचोपरांत पुनः अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अंतराल में वैकल्पिक पथों का ही उपयोग किया जाए।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45