Vaishali News: देश की पुरातन संस्कृति की धरोहर है वैशाली- जिलाधिकारी

मृत्युंजय कुमार, बिहार पत्रिका, वैशाली( Vaishali News): वैशाली जिला के समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों एवं विरासतों के संरक्षण सम्बर्द्धन तथा पर्यटन स्थलों के विकास की रूप रेखा तैयार करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के द्वारा जिला के प्रबुद्ध गणमान्य लोगों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में एक अहम बैठक की गयी ।

बैठक में प्रो० बी०के० पाण्डेय, डॉ0 मंजू बाला, प्रो० विवेक शुक्ला, प्रो० राम नरेश राय, डॉ० तारकेश्वर पंडित,प्रो० रेणु देवी, श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र राय उपस्थित होकर संदर्भित विषय पर अपना बहुमूल्य सुझाव दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वैशाली के ऐतिहासिक एवं सांस्कृति पक्षों को किताबों में कोई भी पढ़ लेगा परन्तु आप सभी ने वैशाली को जितना पढ़ा और नजदीक से जाना है उस पर चर्चा करनी है। उन्होंने वैशाली को पर्यटन स्थलों के विकास तथा भगवान बुद्ध एवं महाबीर से जुड़े स्थलों के लिए एक समग्र सर्किट विकसित करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित प्रो० रामनरेश राय ने कहा कि वैशाली देश की पुरातन संस्कृति की धरोहर हैं। यहाँ सभी धर्म एवं संस्कृतियों का संगम है परन्तु विरासत का क्या महत्व है इसके प्रति जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के आस-पास स्वच्छता और सुरक्षा के मानक पर कार्य करने की जरूरत है। समाजसेवी श्री अवधेश कुमार सिंह ने वैशाली की विरासत से जुड़े सभी स्थलों के बारे में विस्तृत चर्चा की और जिलाधिकारी के स्तर से इस विचार गोष्टी के आयोजन की प्रशंसा की।

उन्होंने 1943 से 1945 तक अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के रूप में कार्य किये आइसीएस अधिकारी श्री जगदीश चंद्र माथुर को भी याद किया और उनके समय प्रारम्भ कराये गये वैशाली महोत्सव की गरिमा बतायी। प्रो० बी० के० पाण्डेय, डॉ० मंजुबाला, श्रीमती रेणु देवी ने भी अपना विचार प्रकट किया। इन लोगों ने वैशाली में पर्यटन सूचना केन्द्र की स्थापन कराने, पर्यटन स्थलों के पास उसके महत्व सबंधी सूचना पट्ट लगवाने की मांग की।

जिला के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सहायता केन्द्र की स्थापना की मांग की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा सभी लोगों की विचारों को ध्यान से सुनने के बाद कहा गया कि जिला के सभी पर्यटन स्थलों का पदाधिकारी भ्रमण करेंगे और उनकी ऐतिहासिकता एवं वर्तमान में वहाँ की स्थिति पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करेंगे।

जिलाधिकारी के द्वारा राज्य सरकार या भारत सरकार से पूर्व में किये गये पत्राचारों का संदर्भ लिया गया और उन पत्रों को उपलब्ध करा देने की बात कही गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कड़ी की अगली बैठक वैशाली प्रखंड में की जाएगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45