Bihar Breaking News:बांका राजेन्द्र नगर इंटरसिटी ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
भागलपुर
। बांका। बिहार। बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी ट्रेन में महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया और उसने ट्रेन पर ही बच्ची को जन्म दिया। सुल्तानगंज स्टेशन पर महिला आरपीएफ को सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए स्टेशन पर जच्चा-बच्चा को सावधानी के साथ ट्रेन से उतारा। तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया कि बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी ट्रेन में एस-01 बोगी में बांका के चंगेरी गांव निवासी विभीषण सहनी की 28 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी ट्रेन से जमालपुर जा रही थी। किसी यात्री ने सुल्तानगंज आरपीएफ को बच्चा जनने की खबर दी थी।

जिसके बाद आरपीएफ की महिला एसआई कोमल स्मृति, एएसआई लक्ष्मी सिंह ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के पहले से ही तैयार थी। बताया गया कि रेफरल अस्पताल में जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083096
Users Today : 18
Users Yesterday : 49