Saharsa News: सीएचसी सौर बाजार परिसर में वर्षों से लावारिस हालत में पड़ी है सभा भवन

Saharsa News, प्रतिनिधि/सौर बाजार, सहरसा।
सौर बाजार सीएचसी परिसर में विगत कई वर्षों से लावारिस हालत में सभा भवन पड़ी हुई है जिसके तरफ आज तक किसी पदाधिकारी का नजर नहीं गया है जो बहुत ही चिंता की विषय है। सीएचसी सौर बाजार का साल में कई बार चिकित्सा विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी के द्वारा कई बार निरीक्षण किया गया है

लेकिन इस सभा भवन को लेकर किसी प्रकार की बात सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी जब सीएचसी प्रभारी डॉ अमित कुमार से ली गई तो उन्होंने बताया की अभी सभा भवन में बहुत से काम पुरा करना बांकी है, सही तरीके से शौचालय भवन भी काम पुरा नही किया गया है साथ ही बिजली तार का वायरिंग भी नहीं किया गया है ऐसी स्थिति में इस भवन में काम शुरू करने में कई प्रकार की समस्या है।

इस भवन को लेकर कई स्वास्थ्य कर्मी ने भी बताया की अभी बारिश के दिनों में भवन के छत से पानी का भी रिसाव हो रहा है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की भवन निर्माण में संवेदक के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है जिससे भवन अभी तक किसी काम में नही लाया जा सका है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083173
Users Today : 28
Users Yesterday : 35