Bihar Breaking News: यात्री पड़ाव संघ कहलगांव का कांवरिया जत्था पहुंचा सन्हौला, हुआ रवाना

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News
भागलपुर। बिहार
। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत यात्री पड़ाव संघ कहलगांव के पांच हजार कांवरियों का जत्था गुरुवार को सुबह सन्हौला पहुंचे। कहलगांव के इस जत्थे का 111वीं कांवर यात्रा बताया गया। जत्था पहुँचते ही सन्हौला के लोगों ने भव्य स्वागत किया। दिनभर सभी कांवरिया सन्हौला शिव शक्ति मंदिर, सन्हौला थाना परिसर, बस स्टैंड स्थित बजरंगबली स्थान में विश्राम किये।

दोपहर का भोजन सभी लोगों ने शिव शक्ति मंदिर में किया। शिव शक्ति मंदिर में भव्य संगीत भजन समारोह का आयोजन भी किया गया, जो जत्था के साथ चल रहे थे।भक्ति संगीत पर आधारित भजन व झांकी का लुफ्त कांवरिया के साथ-साथ सन्हौला के लोगों ने भी उठाया। शिव मंदिर के अगल-बगल रहने वाले तमाम लोगों ने कांवरिया को पानी, चाय, ठंडा, शरबत एवं फल देकर स्वागत किया।

कांवरिया तीर्थ यात्रियों में चल रहे महिला पुरुष के लिए शौचालय की व्यवस्था चलन्त शौचालय के अलावे सन्हौला में अलग-अलग जगह शौचालय व स्नान की व्यवस्था की गई थी। संध्या के समय कांवर की आरती पूजा के बाद धीरे-धीरे सभी कांवरिया पंजवारा की ओर प्रस्थान किये जो समाचार लिखे जाने तक चलता रहा। जत्था में एक कांवर 54 फिट एवं दूसरा 51 फिट का था जिसे देखने और इसके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखी गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083132
Users Today : 22
Users Yesterday : 32