Bihar Breaking News: दाल में नमक अधिक होने पर पति ने पत्नी को पीटा ,पुलिस बुला बचायी जान

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
भागलपुर। बिहार।
सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के मसदी गांव में दाल में नमक अधिक होने पर पति इस कदर भड़का कि पत्नी को पुलिस बुलानी पड़ गयी। पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस से जान बचाने की गुहार लगायी। पुलिस ने पहुंचकर महिला को बचाया, पुलिस के पहुंचते ही पति फरार हो गया।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि दाल में नमक अधिक होने पर पति पिटाई करने लगा। बेरहमी से पीटने के साथ गोली मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह पत्नी खुद को कमरे में बंद कर पाई फिर पुलिस को फोन किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बंद कमरा से महिला को बाहर निकाला। महिला ने बताया कि लोग जब बीचबचाव करने लगे तो पति ने रात में गोली मारने की धमकी देने लगा। घर में बंद होकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका पति रोज मारपीट कर प्रताड़ित करता है। घटना की जानकारी पर महिला के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे थे, समझा- बुझाकर मामला शांत किया गया। पुलिस ने कहा कि लिखित आवेदन आने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081004
Users Today : 7
Users Yesterday : 55