बिहार पत्रिका। मृत्युंजय कुमार, Vaishali Breaking News: वैशाली जिले के पातेपुर थाना परिसर में दंडाधिकारी सह पातेपुर सीओ मुन्ना प्रसाद एवं मद्य निषेध एएसआई भवेश कुमार की उपस्थिति में जिले के चार थाने में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब को जेसीबी मशीन से शनिवार की दोपहर बाद नष्ट किया गया। पातेपुर थाना परिसर में जेसीबी मशीन के द्वारा एक गहरा गड्ढा खोद कर चार थाने की पुलिस के द्वारा जब्त की गई विदेशी एवं देशी शराब का नष्ट किया गया। पातेपुर पुलिस के द्वारा जब्त की गई 1558 लीटर विदेशी शराब , वहीं राजापाकड़ थाने की पुलिस के द्वारा जब्त की गई दो लीटर विदेशी शराब एवं 77 लीटर देशी , कटहरा थाना की पुलिस द्वारा 47 लीटर विदेशी एवं 28 लीटर देशी शराब एवं महुआ थाने की पुलिस द्वारा 1275 लीटर विदेशी शराब एवं दो लीटर देशी शराब को जेसीबी द्वारा नष्ट किया गया।

बताया गया कि चार थाने से जब्त कुल 2881 लीटर विदेशी शराब एवं 110 लीटर देशी चुलाइ गई शराब को नष्ट किया गया। इस अवसर पर चारों थाने की पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com
Post Views: 414







Users Today : 9
Users Yesterday : 20