Bihar Breaking News: कालाबाजारी की सूचना पर अनाज गोदाम पर छापेमारी, गोदाम सील 

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News: 

भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नवगछिया अनुमंडल के एमओ (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी) सजल वत्स ने खरीक अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं बीडीओ राजीव रंजन कुमार के साथ कालाबाजारी की सूचना पर 14 नंबर सड़क स्थित बजरंगबली चौक के समीप संचालित कारे साह के चावल, मकई एवं गेहूं के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम में बड़े पैमाने पर चावल मिला। इसके बाद पदाधिकारी ने गोदाम को सील कर दिया।

हालांकि, इस दौरान गोदाम का संचालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। एमओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में डीलरों के यहां मिलने वाला सरकारी चावल है, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। सभी अनाज को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है।

जब्त अनाज की कहां से खरीदारी की गई थी, इसकी जांच की जा रही है फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि इलाके में बड़े पैमाने पर डीलरों को मिलने वाला सरकारी चावल खरीद बिक्री का कारोबार किया जा रहा है परंतु स्थानीय पदाधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। इस काले कारोबार के खिलाफ तभी छापेमारी होती है जब स्थानीय पदाधिकारियों को ऊपर से दबाव होता है। इलाके के लोगों ने डीएम से सिर्फ कारोबारी ही नहीं बल्कि डीलरों और स्थानीय अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27