Bihar Breaking News: लोजपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष बनी वंदना

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा, Bihar Breaking News: भागलपुर। बिहार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका ने सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत सन्हौला प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष वंदना कुमारी को मनोनीत किया है।

वंदना को सन्हौला प्रखंड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि वे पूर्ण मुस्तैदी, सद्भावना तथा सत्यनिष्ठा के साथ पार्टी को संगठित एवं मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगी।

वंदना ने कहा कि वे घर-घर जाकर लोक जनशक्ति पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करायेंगी, संगठन को मजबूत बनाने हेतु बूथ स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में जगह देंगी तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान का नाम बुलंदियों तक ले जाया जायेगा।

लोजपा के जिला प्रधान महासचिव सुबोध पासवान ने अपने आवास पर नव- मनोनीत अध्यक्ष वंदना का सम्मान- समारोह आयोजित कर बधाई व शुभकामना देते हुए इनके नेतृत्व में पार्टी के उत्तरोत्तर विकास की कामना की है। इस मौके पर लोजपा के प्रखंड प्रधान महासचिव ओमशंकर सिंह चौहान, जयराम साह, पंचम साह, धनराज पासवान, दीपक पासवान, मिथिलेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार, नन्द कुमार पंडित, अमजद खान, राधा देवी, रीता देवी, राखी देवी, माया देवी, पुतुल देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083059
Users Today : 30
Users Yesterday : 51