बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News: भागलपुर। बिहार। बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर 19 सूत्री मांगों को लेकर सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत सन्हौला प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुखिया संघ के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मुखिया द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा मुखिया संघ ने अपनी मांगों को शांतिपूर्वक रखा।
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माधोपुर- बथानी पंचायत के मुखिया मंजर आलम ने कहा कि आज सरकार ने मुखिया की योजनाओं में कटौती कर दिया है, पंचायत के सभी विकास कार्य को मुखिया के हाथों से छीन कर एजेंसी के हाथों से करवा रही है, जिससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है, कई कार्य जो पंचायत के विकास के लिए होनी चाहिए लेकिन उस कार्य पर सरकार बंदिश कर देती है, हमलोगों के अधिकार का शोषण कर प्रताड़ित कर रही है।
सरकार की कार्यशैली पर सभी मुखिया ने काफी आक्रोश जाहिर किया। सरकार को सद्बुद्धि देने, मुखिया की मांगों को मान कर मुखिया के अधिकार को वापस करने हेतु मुखिया लोगों ने संयुक्त रूप से हवन किया और ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस दौरान फाजिलपुर- सकरामा पंचायत की मुखिया शोभा देवी, सिलहन- खजुरिया पंचायत के मुखिया निरंजन पासवान, सनोखर पंचायत के मुखिया बेबी देवी, अरार पंचायत के मुखिया कृष्णानन्द सागर, धुआवे पंचायत के मुखिया आशीष कुमार उर्फ मोनू सिंह, अमडीहा पंचायत के मुखिया शौकत अंसारी, बोड़ा- पाठकडीह पंचायत के मुखिया छब्बू हरिजन सहित क्षेत्र के सभी मुखिया उप- मुखिया एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 30
Users Yesterday : 51