बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News: भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर रेंज डीआईजी विवेकानंद बुधवार को जगदीशपुर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के क्रम में डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने वारंट, कुर्की, एफआईआर मेमो सहित थाना के सभी पंजियों का अवलोकन किया। डीआईजी ने विभिन्न लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए निर्देश भी दिए।
उन्होंने हत्या, डकैती, अपहरण, साइबर क्राइम, एससी- एसटी मामले, अवैध बालू, शराब आदि के लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जगदीशपुर थानाक्षेत्र अपराध सहित कई प्रकार के गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

अवैध बालू खनन में अपराध से संबंधित कार्रवाई में पुलिस की क्या गतिविधि रहती है उसका भी समीक्षा किया जा रहा है। इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि गार्ड रूम की स्थिति जर्जर है, इसको लेकर प्रस्ताव भेजा जायेगा। उन्होंने थाना में दर्ज केसों का ससमय अनुसंधान करने तथा थाना के विभिन्न पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश थानाध्यक्ष अमित कुमार को दिया।
समीक्षा के क्रम में डीआईजी विवेकानंद ने अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिसिंग व्यवस्था को सख्त बनाने, अपराधियों की धड़पकड़, अनुसंधान, सूचना तंत्र को मजबूत, अवैध कारोबारियों, बैंकों एवं चौक- चौराहों पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सहित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। जांचोपरांत डीआईजी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अमन चैन कायम रखना ही प्राथमिकता है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 9
Users Yesterday : 27