Bihar Breaking News: आरोपित को बांड पर छोड़ने के मामले में जोगसर थानाध्यक्ष सवालों के घेरे में 

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News: भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर ठगी मामले में आरोपित को बांड पर छोड़ने के मामले में जोगसर थानाध्यक्ष सवालों के घेरे में आ गए हैं। वह फिलहाल दो दिनों के लिए छुट्टी पर गए हुए हैं। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष के लौटने पर उनसे आरोपी को छोड़ने के बारे में जानकारी ली जाएगी।

बता दें कि बुधवार को बड़ी खंजरपुर निवासी संजीव कुमार को पुलिस ने पकड़ा था। संजीव पर अपने ही मोहल्ले के सुबोध कुमार से नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपए ले लिए थे। बुधवार को निगम कार्यालय में भंडाफोड़ के बाद उसे पकड़कर जोगसर थाने को सौंप दिया गया था।

हालांकि, जोगसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वादी व आरोपी के द्वारा थाना आने के बाद आपस में समझौता कर लिया गया। लिखित आवेदन देने की बात पर वादी मुकर गया, जिसके कारण आरोपी संजीव को बांड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083059
Users Today : 30
Users Yesterday : 51