Seventy-five percent Attendance Compulsory In Murarka College: सुल्तानगंज मुरारका कॉलेज में 75% उपस्थिति, अन्यथा फॉर्म भरने से वंचित

Seventy-five percent Attendance Compulsory In Murarka College: बिहार पत्रिका। भागलपुर: सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत सुल्तानगंज मुरारका कॉलेज का टीएमबीयू भागलपुर के प्रति कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार और कॉलेज निरीक्षक प्रोफेसर संजय कुमार झा ने कॉलेज के शैक्षणिक गतिविधि और छात्र-छात्रा के उपस्थिति की गंभीरता से जांच पड़ताल की। कक्षा में पहुंचकर बच्चों से कई जानकारी ली।

प्रोवीसी ने कॉलेज निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक- कर्मचारी की उपस्थिति पंजी की जांच की‌। उन्होंने छात्रों की उपस्थिति को संतोषजनक बताया, लेकिन निर्देश दिया कि राजभवन और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 75% उपस्थिति आवश्यक है, 75% उपस्थिति नहीं होने पर छात्र फॉर्म नहीं भर सकते हैं। यदि ऐसा पाया जाता है तो कॉलेज के प्राचार्य पर कार्रवाई की जायेगी।

कक्षा में छात्रों को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अकाउंट के बारे में भी जानकारी लेते हुए बताया कि अगली बार टीम जब आयेगी तो इन सभी का जांच करेगी। प्राचार्य के प्रयास की सराहना करते हुए उनके कार्यों को संतोषजनक बताया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083059
Users Today : 30
Users Yesterday : 51