तीन साल की मासूम का अपहरण कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, बिहार के मुंगेर में तीन साल की मासूम लड़की के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान एक युवक उसको बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया फिर पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब क्षेत्र का है। यहां दिलीप बिंद की तीन साल की लड़की अंजली कुमारी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां पहुंचा और उसका अपरहण करके बाइक पर बैठाकर उसे लेकर जा रहा था। तभी लड़की की दादी ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा करके उसे पकड़ लिया। फिर पेड़ से बांधकर उसको जमकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

परिजनों ने दर्ज नहीं कराई शिकायत- पुलिस

इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी खगड़िया जिला के अलौली गांव का रहने वाला है। उसका नाम रूपेश यादव है। जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल इस मामले में बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिवार की तरफ से आवेदन मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

शराब मामले में आरोपी को कोर्ट भेजने की तैयारी

पुलिस ने आगे बताया कि ग्रामीणों की मारपीट में आरोपी के शरीर पर जख्म नहीं आए है। पुलिस आरोपी को शराब के नशे के मामले में कोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बच्ची के बिस्किट दिलाने के लिए वो उसे लेकर जा रहा था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42